अररिया, मई 28 -- अररिया, निज संवाददाता खुशगवार मौसम के बीच गुरुवार को जिले भर में ईद-उल -अजहा का पर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर सहित जिले के चिह्नित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व बल की तैनाती की गयी थी। हालांकि अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी का कोई मामला सामने नहीं आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में ही पशुओं की कुर्बानी देकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। शांति ...