अयोध्या, मार्च 6 -- अयोध्या, संवाददाता। नमाज अदा करने के दौरान पंखा चलाने को लेकर गुरुवार देर शाम दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाया, जहां तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहगंज चौकी इंचार्ज राम मूर्ति कनौजिया ने बताया कि गुरुवार को शाम लगभग सात बजे चौकी क्षेत्र के सोहवल सलोनी गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच गांव के मुस्तकीम का 13 वर्षीय पुत्र ने पंखा चला दिया, जिससे नाराज होकर दूसरे पक्ष के दद्दन ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।इसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में महिलाओं सहित लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.