नमाज अता कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी
दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा, हिटी। ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को जिले में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान सभी ने नमाज अता कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। सभी मस्जिदों व ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज अता की गयी। इस दौरान जगह-जगह पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया था। किलाघाट स्थित मदरसा हमिदिया के मैदान में शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना वारिस अली ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई। मदरसा हमीदिया मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर बकरीद की नमाज अदा की। लोगों ने देश में अमन-चैन के साथ देश का विकास हो व आपसी भाईचारा बनी रहे, इसकी दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज से पूर्व इमाम ने खुतबा सुनाया। इधर, लहेरियासराय स्थित इस्माइलगंज ईदगाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.