मुरादाबाद, मार्च 19 -- मुरादाबाद। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने के लिए सपा नेता राहुल सिंह ने ईद के त्योहार पर नमाजियों व लाल बाग स्थित काली माता मंदिर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने के लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह को पत्र देकर अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर के जरिए पुष्पवर्षा का कार्यक्रम निजी खर्च के जरिए किया जाएगा। उन्होंने 21 मार्च को सुबह करीब आठ बजे सर्किट हाउस में हेलीकाप्टर उतारने की भी अनुमति मांगी है। सपा नेता राहुल सिंह ने बताया कि प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार हिंदू-मुस्लिम सौहार्द बढ़ाने के लिए लगातार कार्यरत हैं। राहुल सिंह सपा सरकार में राज्य गोसेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...