मोतिहारी, मार्च 13 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। रमजान को लेकर शुक्रवार को नगर के सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अता की गयी। इसको लेकर शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में आवश्यक तैयारियों को पहले ही पूरी कर लिया गया था। अदा की गयी जुमे की नमाज : जुमे की विशेष नमाज मेन रोड स्थित जामा मस्जिद ,नकछेद टोला मस्जिद, अगरवा मस्जिद, मेन रोड स्थित छोटी मस्जिद, खुदानगर मस्जिद व बंजरिया मस्जिद सहित नगर के अन्य मस्जिदों में अता की गयी। मौके पर रोजेदारों ने नगर के मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में नमाज अता कर मुल्क में खुशहाली व अमन -चैन के लिए दुआ की।शिया जामा मस्जिद में हुई जुमे की नमाज : वहीं ज्ञानबाबू चौक स्थित शिया जामा मस्जिद में भी रोजेदारों ने जुमे की नमाज अता की। इस मौके पर मौलाना मुहम्मद ताहिर ने अपने तकरीर में कहा कि रमजान में रो...