मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कचरा चुनकर जीवन यापन करने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधारने और उनके कल्याण की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमस्ते योजना के तहत नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। इस योजना के तहत नगर निगम द्वारा सर्वे कराकर 26 कचरा चुनने वालों को चिन्हित किया गया। इनमें से 13 लाभुकों का श्रमकार्ड बना कर मंगलवार को उन सभी के बीच सुरक्षा के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराया गया। लोक स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी और पिंटू कुमार की देखरेख में लाभुकों के बीच सुरक्षा किट का वितरण हुआ। गुलाम रब्बानी ने बताया कि योजना का उद्देश्य कचरा बीनने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। ऐसे 13 लाभुकों का श्रम कार्ड बनाया गया है ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सभी पात्र लाभुकों का आयु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.