कोडरमा, जुलाई 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर मंगलवार को नगर पंचायत डोमचांच कार्यालय परिसर में 'नमस्ते दिवस' (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) के तहत सफाई मित्रों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्रिम पंक्ति के सफाई कर्मियों, सीवर-सेप्टिक टैंक क्लीनर्स, वेस्ट पिकर्स और ड्रेन क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने सफाई कर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और आंखों की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं और मल्टीविटामिन भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Buxar News: नमस्ते दिवस पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान सफा...