हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी। श्रीलंका के डिगाना में आयोजित थर्ड साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले नमन मेहरा का पहाड़ी आर्मी संगठन ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को पूर्व सैनिक खुशाल सिंह मेहरा के पुत्र नमन को संगठन ने सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, आदित्य जीना, गीता बिष्ट, हरेंद्र राणा, सुनीता, प्रदीप रौतेला, बसंत बिष्ट, हेमा कांडपाल, साक्षी, नव्या, अंजू पांडेय, सोनम कुमारी, लाल सिंह, मोहन सिंह, सुजान सिंह व चिन्मय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...