नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- सुबह के नाश्ते में या शाम को कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो, तो नमकीन जवे एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। इन्हें नमकीन सेंवई भी कहा जाता है। ये खाने में बहुत टेस्टी होते हैं और सब्जियां डालकर आप इन्हें और भी पौष्टिक बना सकती हैं। बच्चे अक्सर नूडल्स खाने की जिद करते हैं, तो उनकी जगह ये एक हेल्दी ऑप्शन है। नमकीन जवे की रेसिपी तो आपने खूब देखी होगीं, आपका खुद का अपना तरीका होगा। लेकिन इन्हें बनाते हुए एक प्रॉब्लम बड़ी आम है, जिसका सॉल्यूशन कोई नहीं बताता। आपने नोटिस किया होगा कि जवे अक्सर आपस में चिपक जाते हैं। खासतौर से हल्के ठंडे होने के बाद तो ये चिपककर इक्कठे से हो जाते हैं जो खाने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। परफेक्ट नमकीन जवे तो वो हैं, जो एकदम खिले-खिले बनें और आपस में बिल्कुल ना चिपकें। तो चलिए जानते हैं इन्हें खिले-...