शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- सदर थाना क्षेत्र में नमकीन की दुकान पर दर्जनों लोगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पथराव का वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति तब काबू में आई जब अतिरिक्त फोर्स पहुंचाई गई। पीड़ित ने करीब 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सदर थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी निवासी रामकुमार पुत्र रामचरण ने सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा शिवांशु राठौर और भाई अशोक राठौर गदियाना चुंगी स्थित अपनी नमकीन की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान खटकाना मोहल्ला के कुछ लोग दुकान पर आए और नमकीन ली। जब शिवांशु ने रुपये मांगे तो आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी गई। बताया गया कि शिवांशु ने फोन कर परिजनों को सूचना दी, जिसक...