ललितपुर, अप्रैल 4 -- ​ललितपुर। कौमी एकता और रूहानियत के मरकज हजरत बाबा सदनशाह रहमतुल्लाह अलैह का 108वां सालाना उर्स पूरी अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जा रहा है। बाबा की दरगाह पर माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं का सुबह से लेकर देर रात्रि तक तांता लगा रहा। वहीं कव्वालियों ने रात से कब सुबह कर दी, मालूम ही नहीं चला। ​मशहूर अंतरराष्ट्रीय कव्वाल मुज्तबा अजीज नाजा ने अपनी बुलंद आवाज और रूहानी फन से पूरी रात समां बांधे रखा। महफिल का सबसे भावुक और रूहानी पल वह था, जब मुज्तबा अजीज नाजा ने मौला अली के लाडलों और जन्नत के जवानों के सरदार इमाम हसन और इमाम हुसैन की शान में मनकवत पेश की। कव्वाल ने जब अपनी बुलंद आवाज में पंजतन पाक का जिक्र किया, तो पूरा दरगाह परिसर ''या हुसैन'' के नारों से गूंज उठा। उन्होंने पढ़ा 'नबी के लाडले, जहरा के चैन हैं हसन और हुसै...