रुडकी, दिसम्बर 2 -- मदरसा मिसबाह उल उलूम रामपुर में मंगलवार को हुए सालाना जलसा एवं दस्तारबंदी कार्यक्रम में आलिमों ने नबी के तरीके पर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। मौलाना हुसैन अहमद ने कुरान और हदीस की रोशनी बयां करते हुए कहा कि अल्लाह और उसके प्यारे नबी के बताए गए रास्ते पर चलकर जिंदगी गुजारोगे तो दुनिया के साथ ही तुम्हारी आखिरत भी आसान हो जाएगी। कहा कि आज मुसलमान दीन के रास्ते से भटक गया है, इसलिए तमाम परेशानियां उनका पीछा कर रही है। उन्होंने सभी से दीन के रास्ते पर चलकर अपनी जिंदगी को बसर करने की बात कही। कहा कि एक छोटा बच्चा बचपन से ही जब पढ़े लिखे माहौल में रहेगा तो बड़ा होकर भी वह अच्छा इंसान बनेगा। उन्होंने उलमाओं की सोहबत में रहने, उनसे सबक हासिल करने और उनकी इज्जत व एहतराम करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.