एटा, मई 22 -- तकिया शरीफ पर हजरत हुसैन शाह के दो दिवसीय उर्स की शुरुआत सुबह छह बजे कुरआन ख्वानी के साथ हुई। इसके बाद नमाज ए इंशा, जश्ने ईद मीलादुन्नबी का आगाज़ हुआ। इसमें बाहर से उलेमा तशरीफ लाए। बिलग्राम आए अल्लामा मौलाना सय्यैद अनस हुसैन वास्ती ने कहा कि सबको सबसे पहले खुद और बच्चों को हराम और हलाल के बीच का फर्क समझना चाहिए। हमको ब्याज के कामों से बचना चाहिए। कोशिश यह करनी चाहिए हमसे कभी कोई गुनाह न हो। न ही दूसरे धर्म-समाज के लोगों को परेशानी हो। यही हम सबके लिए नवी का फरमान है। हमको अल्लाह से डरना चाहिए़। यह भी पढ़ें- मखदुम बाबा के मजार शरीफ पर सालाना उर्स का आयोजन अन्जुमन जानिसाराने अहले बैत उर्स कमेटी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। थाना नयागांव प्रभारी चन्द्र शेखर त्रिपाठी, पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में म...