अररिया, अप्रैल 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। डबल मर्डर कांड को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंची है। कारणों को नहीं ढूंढ पाई है। अभी तक पुलिस मृतक नबी और रवि चौहान के मोबाइल तक भी नहीं पहुंच पाई है। यह मोबाइल अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर मोबाइल कहां है। जमीन खा गयी या आसमान निगल गया। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक जिगरी दोस्त थे और दिनभर मिलने के साथ-साथ मोबाइल पर भी लगातार बातचीत करते थे। चर्चा है कि घटना से एक दिन पहले की रात भी दोनों के बीच देर तक फोन पर बातचीत होने की बात कही जा रही है। ऐसे में कॉल डिटेल रिकॉर्ड , चैट, लोकेशन हिस्ट्री और सोशल मीडिया कन्वर्सेशन इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह उजागर कर सकता ...