नबीनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत
औरंगाबाद, जून 8 -- नवीनगर एनटीपीसी बीआरबीसीएल बिजली परियोजना के समीप सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के केरका गांव जाने वाली सड़क में थाना मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के रतन कर्मा गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार सिंह पिछले छह महीने से एनपीजीसीएल परियोजना में कार्यरत था। वह एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के केरका गांव स्थित अपने बहनोई विनय सिंह के यहां रहकर काम करता था। सोमवार को ड्यूटी पर जाने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.