बिजनौर, जनवरी 7 -- शहर में बढ़ते वैमनस्य के बीच ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने की पहल की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में राहगीरों और दुकानदारों को गुलाब और कलम बांटकर नफरत के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश दिया। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुफ्ती रियाज मेहंदी के नेतृत्व में जानी चौराहे से घंटाघर तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राह चलते लोगों और दुकानदारों को गुलाब भेंट कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष मुफ्ती रियाज मेहंदी ने कहा कि एआईएमआईएम कलम और गुलाब के जरिए मोहब्बत और तालीम का पैगाम देने का प्रयास कर रही है। इस दौरान हकीम अब्दुल सलाम, नबील अहमद, खुर्शीद अहमद, जावेद अहमद, मुस्तकीम, दाऊद एड., सैयद सलमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.