देवघर, मई 28 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। मुसलमानों का पवित्र पर्व ईद उल अजहा जिसे बकरीद और कुर्बानी के नाम से भी जाना जाता है, गुरुवार को पालोजोरी अंचल के विभिन्न गांवों में हर्ष व उल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अंचल के बांधडीह, मटियारा, चकलेटो, लेटो, दुधानी, मकरकेंदा, मल्लानडीह, पोखरिया, कुंभगढा, पहरुडीह, पथरघटिया समेत अन्य गांवों में मुसलमान भाइयों ने अहले सुबह नहा धोकर तैयार होकर अपने अपने गांव के ईदगाहों व मस्जिदों में जाकर ईद उल अजहा की नमाज अता की। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गयानमाज और बधाई नमाज के बाद परंपरागत तरीके से लोगों ने एक दूसरे से गले लग ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की। मौके पर खुतबे भी हुए जिसमें इमामों ने इस पवित्र त्योहार की विशेषता पर प्रकाश डाला। इस दौरान इस्लाम के जानक...