नई दिल्ली, जनवरी 6 -- JNU ने मंगलवार को कहा कि उन छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने जनवरी 2020 में कैंपस में हुई हिंसा की निंदा करने के लिए आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए। आरोपी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। ऐसे कृत्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जानबूझकर अनादर दिखाते हैं। आरोपियों को कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा। आरोपी छात्र निकाले जाएंगे या उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।FIR दर्ज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने मंगलवार को X पर अपने पोस्ट में कहा कि सोमवार को कैंपस में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी करने के आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्...