खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया। नप सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा को बीती रात्रि मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को चित्रगुप्त नगर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। दिए गए आवेदन में ज्योतिष मिश्रा ने बताया है कि वह नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करते रहते हैं। इसी क्रम में 4 अप्रैल की रात लगभग 10:29 बजे से 11:07 बजे के बीच उनके मोबाइल पर एक नंबर से लगातार कॉल कर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉल करने वाले ने उन्हें घर आकर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। आवेदन के अनुसार, रात करीब 11:20 बजे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी धमकी दी गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की गई और जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.