किशनगंज, जनवरी 31 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता नप बहादुरगंज अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी जहान अली मस्तान बस टर्मिनल एल आरपी चौक पर बना सेल्फी प्वाइंट नगर सौंदर्यीकरण के तौर पर बहादुरगंज का धरोहर के तौर पर स्थापित हुआ। विगत गणतंत्र दिवस की शाम नव निर्मित सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक मो. तौसीफ आलम एवं नगर पार्षदों की मौजूदगी में हुआ था सेल्फी प्वाइंट पर लगे आई लव बहादुरगंज का डिजिटल लाइट से सुशोभित डिसप्ले बोर्ड, जगमगाती लाइट और बहता झड़ने का पानी सेल्फी के लिए युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है। जानकारी के अनुसार लाखों की लागत से एल आरपी चौक बहादुरगंज बस टर्मिनल में नव निर्मित सेल्फी प्वाइंट बस टर्मिनल की शोभा में चार चांद लगा दिया है जो राह से गुजरते लोगों खासकर युवाओं को स्वत : खिंचकर आकर्षण का केंद्र बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...