जमुई, मार्च 11 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा नगर परिषद की मंगलवार को बजट संबंधी विशेष बैठक हुई। नप कार्यालय भवन में आहूत उक्त बैठक का मुख्य व इकलौता एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नप के वार्षिक बजट का था। नप के मुख्य पार्षद संजय कु.यादव की अध्यक्षता तथा उप मु.पा बिपिन कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जनार्दन प्र.वर्मा के सहयोग के बीच परवान चढ़ी उक्त बैठक में नप ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए विकास के विभिन्न मदों एवं सुविधा-संसाधनों के विस्तारीकरण पर कुल165 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च करने का बजट प्रस्तावित किया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मंगलवार को प्रस्तावित व पारित बजट की राशि पिछले,या कहें कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के बजट की तुलना में करीब 44 करोड़ रुपए कम है। ध्यान रहे कि बीते वर्ष नप द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 209.20 करोड़ का बजट पारित...