अररिया, मार्च 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया नगर परिषद के चेयरमैन विजय कुमार मिश्रा की धर्म पत्नी वंदना मिश्रा नहीं रही। रविवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सोमवार को काशी विश्वनाथ की मोक्षदायिनी गंगा के निकट मणि कर्णिका घाट पर आज सुबह 9बजकर 17 मिनट पर किया गया इस अवसर पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर अररिया से चेयरमैन के परिजन व शुभेच्छु उपस्थिति रहे। अररिया नप वार्ड 16 की पार्षद नीतू कुमारी व प्रतिनिधि ओम प्रकाश सोनू ने बताया कि हिंदू धर्म के रीति रिवाज की सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मुखाग्नि दी गयी। बड़े पुत्र धीरज नयन ने मुखाग्नि दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...