सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति की बैठक कुंज नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राम जी यादव ने की। बैठक में नगर परिषद चुनाव में ओबीसी के आरक्षण शून्य किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक जगदीश साहू ने बताया कि समिति के द्वारा ओबीसी को आरक्षण देने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने डीसी से हुई वार्ता के संबंध में भी जानकारी दी। अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि गुमला और लोहरदगा जिला में भी ओबीसी को आरक्षण दिया गया है। जिले को आरक्षण नहीं दिया जाना ओबीसी वर्ग के साथ शोषण किए जाने की तरह है। बैठक में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के लिए उच्च न्यालय में रीट फाइल करने का निर्णय हुआ। इसके अलावे चरणवार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। समिति की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.