सीवान, मई 22 -- सीवान। चार्ज पदाधिकारी सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने गुरुवार को वार्ड 24 खुरमाबाद का निरीक्षण किया। इसमें एसपी आवास, जिला जज आवास, सिविल सर्जन आवास एवं सर्किट हाउस के घरों पर भवन नंबर का बारीकी से निरीक्षण किया गया चार्ज पदाधिकारी के द्वारा सुपरवाइजर धनंजय त्रिपाठी एवं परगणक नासिर आलम के सामने एचएलबी159 के भवन नंबर 148 का स्वयं एचएलओ ऐप पर एंट्री करवाई और सभी सुपरवाइजर एवं एन्यूमैरेटर के द्वारा 23 मई के पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर रवि कुमार, लोकेश जी, प्रेम कुमार, अजीत, वर्षा कुमारी एव आबिद राजा एवं सरोज कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- घर-घर जाकर अधिकारियों ने परखी डिजिटल आंकड़ों की विश्वसनीयता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...