गुमला, जनवरी 2 -- गुमला। नगर परिषद् गुमला क्षेत्र अन्तर्गत पिछले एसआईआर के तहत छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग के लिए तीन-चार जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न पांच बजे तक संचालित होगा। नोडल पदाधिकारी निर्वाचन, नगर परिषद् गुमला द्वारा सभी पर्यवेक्षकों और बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे अनिवार्य रूप से अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर कैम्प को सफल बनाएं। कैम्प के दौरान छूटे हुए योग्य मतदाताओं की पहचान एवं मैपिंग की जाएगी,ताकि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...