नप के हेल्प लाइन पर 22 दिनों में मिलीं 56 शिकायतें, हुआ समाधान
साहिबगंज, जून 19 -- साहिबगंज। नगर परिषद के हेल्प लाइन नंबर पर बीते 22 दिनों में करीब 56 शिकायतें मिलीं हैं। इनमें से लगभग सभी मामलों का नगर परिषद के स्तर से समाधान किया गया है। बड़ी बात है कि प्रत्येक मंगलवार को जनता से मिली समस्याओं की समीक्षा व मॉनिटरिंग स्वयं नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान व ईओ अभिषेक कुमार सिंह करते हैं। समीक्षा में पता लगाया जाता है कि शिकायतों पर कितना काम हुआ और किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसका कारण क्या है? हेल्प लाइन को बीते 26 मई से शुरू किया गया है। दरअसल, आम नागरिकों की समस्या के त्वरित निष्पादन के लिए साहिबगंज नगर परिषद में शुरू शिकायत व सुझाव प्रणाली का लाभ शहरवासियों को मिल रहा है। इसके लिए एक मोबाइल हेल्प नंबर जारी किया गया है। उस नम्बर पर आम जनता नगर परिषद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं मसलन, रोड सफाई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.