बक्सर, मई 22 -- पेज पांच के लिए -- डुमरांव। भीषण गर्मी से जहां जानवर से लेकर जीव-जंतु तक पेयजल के लिये परेशान हैं। वहीं आमलोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। जिस मोहल्ले में पेयजल संकट है, वहां के लोग अपने वार्ड पार्षदों से इसे दूर करने के लिये उन पर दबाव बनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, विस्तारित क्षेत्र के कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां पेयजल का संकट काफी गहरा गया है। वार्ड 04 के लक्ष्मण चौधरी बताते हैं कि पुराना भोजपुर के पियरा पोखरा, रमन बाबा के स्थान बहोरनपुर मोहल्ला में बोरिंग लगाने के लिये नप जेई इल्का को लिखित और मौखिक सूचना दे दी गई। यह भी पढ़ें- मस्जिद के रास्ते में जल-जमाव से नमाजियों की बढ़ी परेशानी जेई से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इसी तरह डुम...