सिमडेगा, जुलाई 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक सिमडेगा शाखा के परिसर में स्थायी लोक अदालत का जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव एवं सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: जनोपयोगी सेवाओं के मामलों में स्थायी लोक अदालत बनी प्रभावी विकल्पस्थायी लोक अदालत के महत्व मौके पर रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम लोगों को सरल, सुलभ,त्वरित एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित मामलों में पीड़ित व्यक्ति बिना किसी अधिवक्ता की सहायता के भी सीधे स्थायी लोक अदालत में आवेदन देकर न्याय प्राप्त कर सकता है। ...