सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान। नगर परिषद के सहायक आयुष कुमार तिवारी को रोकड़पाल सह भंडारपाल व सहायक राहुल कुमार सिंह को प्रभारी प्रधान सहायक सह लेखापाल का प्रभार दिया गया है। सहायक संतोष कुमार चौधरी को स्थापना का प्रभार व सहायक अमरजीत कुमार को प्रधान सहायक व स्थापना प्रभारी के कार्यों में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर परिषद के ईओ विपिन कुमार ने इस संदर्भ में पत्र जारी किया है। ईओ नेब ताया कि प्रभारी प्रधान सहायक सह लेखापाल निर्भय कुमार पांडेय के अस्वस्थ रहने का हवाला देते हुए किसी अन्य कर्मी को प्रभारी प्रधान सहायक सह लेखापाल के प्रभार देने की बात कही थी। उनके आवेदन पर विचार कर सहायक राहुल कुमार सिंह को प्रभारी प्रधान सहायक सह लेखापाल का प्रभार दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.