आदित्यपुर, मई 21 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर के कुलुपटांगा फीडर में लंबे समय से जारी बिजली संकट को दूर करने की दिशा में पहल करते हुए आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह की मुहिम रंग लाने लगी है। पिछले दिनों उन्होंने जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक अजीत कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली समस्या उठाई थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुलुपटांगा फीडर को दो हिस्सों में बांट दिया। नए फीडर का नाम 'आसंगी फीडर' रखा गया है। फीडर विभाजन के बाद कुलुपटांगा फीडर पर लोड कम हुआ है। पहले जहां लोड करीब 300 एम्पियर तक पहुंच जाता था। यह भी पढ़ें- रात में भी बिजली अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे मुस्तैद वहीं अब इसे घटा कर 210 एम्पियर कर दिया गया है।विभाग का लक्ष्य अगले एक सप्ताह में इसे 170...