सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के तहत मंगलवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने शपथ ग्रहण की। समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी कंचन सिंह के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 20 वार्ड सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए अपने-अपने वार्ड के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.