बगहा, मई 9 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज,हिसं। नगर परिषद नरकटियागंज के सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को नप सभापति रीना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भारी हंगामे के बीच आयोजित इस बैठक में विधायक संजय कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। संचालन नप ईओ दिनेश पुरी ने किया। बैठक में आरोबी पर अंधेरे के कारण मौत के शिकार हुए पिपरा दिउलिया के युवक नितेश कुमार को लेकर भारी बावेला मचा। नप की उप सभापति पूनम देवी, वार्ड पार्षद रत्नेश कुमार उर्फ बबलू सर्राफ समेत अन्य वार्ड पार्षदों ने जोर देकर कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है। श्री सर्राफ ने निंदा प्रस्ताव लाने की मांग रखी। आरओबी पर अंधेरे की पड़ताल शुरू हुई। पड़ताल में बिजली मिस्त्री राजकपूर राज की लापरवाही की बात सामने आई। इसको लेकर बैठक के दौरान ही ईओ श्री पूरी ने उक्त मिस्त्री को बर...