हाजीपुर, मार्च 19 -- डीएम वर्षा सिंह के मार्ग दर्शन में शहर को अतिक्रम मुक्त करने एवं यातायात सुदृढ़ीकरण का चलाया अभियान सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों पर 18 हजार का लगाया जुर्माना सड़क अतिक्रमण करने वाले दुकानदार पर 02 हजार का काटा चालान अतिक्रमण हटाने के दौरान सामान भी जब्त किए गए हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने बुधवार को शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने व यातायात सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया। शहर के व्यस्तम व भीड़-भार वाले कचहरी रोड और स्टेशन के उमेश सिनेमा रोड में अधिकारियों ने अतिक्रम हटवाया। साथ ही अभियान के दौरान सड़कों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस क्रम में अतिक्रमण में शामिल सामग्री को जब्त किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई ...