कोडरमा, मई 9 -- झुमरी तिलैया। शहर के पानी टंकी रोड निवासी गोपी कुमार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर हीं हुई दर्दनाक मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।इस दौरान उपाध्यक्ष ने कोडरमा सीओ व थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर वार्ड पार्षद गंदौरी रजक, वार्ड पार्षद सोनू कुमार, जेएमएम बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक नवीन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...