सिमडेगा, अप्रैल 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार की देर शाम वीर बुधू भगत आश्रय गृह केंद्र का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने पाया कि आश्रय गृह में एक भी यात्री ठहरा हुआ नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित केयरटेकर से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंदों, गरीबों और राहगीरों को रात में सुरक्षित ठहरने की सुविधा देने के लिए आश्रय गृह की व्यवस्था की गई है। लेकिन यदि इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है, तो यह चिंता का विषय है। उपाध्यक्ष ने केयरटेकर को निर्देश दिया कि आश्रय गृह के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। ताकि जरूरतमंद लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि रेलवे...