सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद का शपथ लेंगे। बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह दिन के 11 बजे से 11:30 बजे के बीच होगा। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुबह 11:30 से 12 बजे तक नाम निर्देशन करेंगे। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक स्कूटनी होगी। दोपहर 12:30 से 12:45 तक उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 12:45 से 1:00 बजे तक नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं दोपहर 01 बजे से 01:30 बजे तक मतपत्र तैयार किया जाएगा। दोपहर 1:30 से दो बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक मतगणना होगी और 2:30 से 02:45 बजे निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद निर्वाचित उपाध...