नप अध्यक्ष ने वार्डवासियों से मांगी शिकायत
चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वार्ड में बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो दो दिनों के अंदर शिकायत भेजें। उन्होंने कहा कि वार्ड में बिजली पोल, तार, ट्रांसफॉर्मर या अन्य शिकायत होने पर वार्ड संख्या और पूरा पता व्हाट्सएप नंबर 7050707100 पर भेज दें। वार्डवासियों की समस्या का समाधान नगर परिषद अध्यक्ष स्वयं पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। हर समस्या का त्वारित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद सदैव तत्पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.