नप अध्यक्ष ने बंद पॉकेट गेटों को खोलने की मांग की
जामताड़ा, जुलाई 1 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। रेल नगरी चित्तरंजन अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण पॉकेट गेटों पर पिछले तीन वर्षों से टोटो और बाइकों के आवागमन पर लगी रोक के खिलाफ अब आवाज मुखर होने लगी है। मिहिजाम नगर परिषद की अध्यक्ष जयश्री देवी ने मंगलवार को इस गंभीर जनसमस्या को लेकर चिरेका के महाप्रबंधक से बंद पड़े पॉकेट गेटों को खोलने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ इन रास्तों को आम जनता के वाहनों के लिए फिर से खोलने की मांग की है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 से सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए चित्तरंजन रेल क्षेत्र के आमबगान पॉकेट गेट, कुर्मीपाड़ा पॉकेट गेट और कानगोई पॉकेट गेट पर टोटो, बाइक और अन्य वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वर्तमान में इन रास्तों से केवल पैदल यात्रियों को ही आने-जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.