सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केलाघाट स्थित वाटर सप्लाई मशीन का नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने बुधवार को निरीक्षण किया। नप अध्यक्ष ने गर्मी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था एवं मशीन को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि केलाघाघ स्थित पंप हाउस में मोटर मंगलवार को जल जाने के कारण शहर में पेयजलापूर्ति ठप हो गई है। नप अध्यक्ष ने कहा कि शहरवासियों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए नप पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने नप के कर्मियों से टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.