सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने रविवार को ईदगाह सहित शहर के कई मस्जिदों का भ्रमण किया। अपने भ्रमण के क्रम में उन्होंने ईद को लेकर ईदगाह और मस्जिद के समीप विशेष साफ सफाई करने का निर्देश दिया। ताकि मुस्लिम धर्मावलंबी अराम से ईद-उल- फितर की नमाज अदा कर सके। उन्होंने ईदगाह, गौसिया मस्जिद खैरनटोली, गरीब नवाज मस्जिद आजाद बस्ती, जमा मस्जिद, राजा मस्जिद जाकर साफ-सफाई एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर मो शाकिर, समिउल्लाह अंसारी, खुबैब शाहिद, इम्तियाज, मिनहाज, तनवीर खान, अशफाक कादरी, शेख इस्लाम, अफजल खान, धनंजय केशरी, पिंटू भारती, पतरस एक्का, शिशिर मिंज, उत्तम लकड़ा अमित केशरी, गंगा बैठा, अमित तिर्की एवं अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.