सराईकेला, फरवरी 6 -- नप अध्यक्ष के लिए शून्य जबकि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद से विक्रम किस्कू का नामांकन रद्द, भुगलु सोरेन पर संशय बरकरार नप अध्यक्ष के लिए शून्य जबकि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद से विक्रम किस्कू का नामांकन रद्द, भुगलु सोरेन पर संशय बरकरार फोटो-SKL-16-स्क्रूटनी करते निर्वाची पदाधिकारी सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद तथा आदित्यपुर नगर निगम के मेयर व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की गुरुवार को निर्वाची कार्यालय में स्क्रूटनी हुई। स्क्रूटनी में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन रद्द नहीं हुआ। चुनाव मैदान में 7 प्रत्याशी हैं। वहीं, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर के लिए 13 प्रत्याशियों में से कांग्रेस समर्थित विक्रम किस्कू का नामांकन रद्द कर दिया गया। उनकी उम्र 30 वर्ष से कम मिली, जिस क...