लोहरदगा, अप्रैल 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के वार्ड नंबर 16 में शनिवार को नगर पर्षद अध्यक्ष अनिल उरांव की अगुवाई में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बूचा तालाब के पास आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना है। तालाब के आसपास की झाड़ियां और कचरे की सफाई की गई ताकि स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।अनिल उरांव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे शहर को स्वच्छ, सुंदर और माडल बनाना है। बूचा तालाब एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। यहां आसपास में मंदिर, अस्पताल, छात्रावास हैं। यहां की सफाई हमारी प्राथमिकता है।आम नागरिकों से भी अपील है कि वह कचरा इधर-उधर न फेंकें। यह भी पढ़ें- स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान समय-समय पर नगर पर्षद की गाड़ी आती है, उसमें कचरा डालें और इस स्वच्छता अभियान में न...