मिर्जापुर, जून 2 -- अहरौरा। मनोनीत सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी एवं अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह से मुलाकात कर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग किया। सभासदों का आरोप है कि नगर के वार्ड नंबर छह नई बाजार में कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य में कार्यदाई संस्था की ओर से बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने आरोपों की जांच करवा कर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सभासदों ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए कार्यों की फाइल की जांच के लिए देने की मांग की। ईओ ने नाराज सभासदों को फाइलें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया । यह भी पढ़ें- नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप इस दौरान सभासद महेन्द्र अग्रहरि, कृष्णा तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, सोनल सोनकर आदि रहे। यह भी पढ़...