उरई, जनवरी 7 -- उरई। नगर पंचायत माधौगढ़ के वार्ड नंबर 04 में सरकारी ट्यूबवेल से तहसील मोड़ तक निर्माणाधीन नाले की जाँच की गई। जाँच के लिए पहुंचे सदर लेखपाल मंसूर खान एवं जेई अनिल कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें कार्य को संतोषजनक पाया गया। निर्माणाधीन नाले को लेकर अनियमितता की शिकायत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) माधौगढ़ से की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी ने एक टीम गठित कर मौके पर जाँच कराई। जाँच के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास एवं जेई अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। सदर लेखपाल मंसूर खान ने बताया कि जाँच के समय निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा तीन नंबर ईंटों का उपयोग किया जा रहा था। इस पर जेई अनिल कुमार ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाते हुए नंबर एक ईंट एवं मानक के अनुरूप सामग्री के प्रय...