बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बिना जानकारी के एक निजी फर्म को छह लाख एक हजार रुपए के भुगतान का चेक प्रस्तुत करने के मामले में नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्त 'मिठाईलाल' ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और लिपिक राजाराम से स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा है कि क्यों न आप द्वारा पत्रावली में बरती गई लापरवाही और भ्रष्टाचार को देखते हुए विभागीय नियमों के तहत आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाय।चेयरमैन ने लिपिक को लिखे पत्र में कहा है कि मेसर्स केडी कन्सट्रक्शन (मऊ) द्वारा कुल सात कोटेशन निविदा के तहत सातों कार्यों के भुगतान के लिए 6.01 लाख का चेक तैयार करते हुए तथा ईओ की सांठगांठ से बिना मेरी (चेयरमैन) सहमति व जानकारी के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपना हस्ताक्षर अंकित कर चेक प्रस्तुत किया गया है। सभी पत्रावलियों और नोटशीट...