बलिया, जून 23 -- बलिया, संवाददाता। शहर में बकाया किराया के भुगतान को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी अब 'डिजिटल' की ओर कदम बढ़ा रहा है। नगर पालिका की दुकानों का किराया ऑनलाइन वसूलने की दिशा में पहल तेज हो गई है। नपा प्रशासन शहर की 522 दुकानों का डिजिटलाइजेशन करा रहा है। प्रत्येक दुकानदार को डिजिटल नंबर जारी किए जाएंगे। उसके बाद नगर पालिका के ऐप और वेबसाइट पर लॉग-इन करके दुकानदार अपने डिजिटल नंबर के माध्यम से बकाया किराया का घर बैठे भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल नंबर के माध्यम से दुकानों की पूरी कुंडली विभाग के कम्प्यूटर में दर्ज रहेगी। विभागों के साथ ही दुकानदार लॉग-इन कर बकाया किराया और दुकान आवंटन से जुड़ी सभी जानकारी अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर भी देख सकेंगे।शहर में व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ही छोटे दुकानदारों को व्यापार करने के लिए नगर पा...