बलिया, मई 3 -- बलिया। शहर के विशुनीपुर में एक विवादित जमीन पर नपा की ओर से की जा रही कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया है। एक महिला ने कोर्ट को बताया था कि जमीन पूर्वजों की है जिस पर स्थाई रुप से निषेधाज्ञा मिल चुकी थी। हालांकि एसडीएम सदर ने पुराने आदेश को निरस्त करते हुए जमीन को नगर पालिका के पक्ष में घोषित कर दिया। इसके बाद नपा जमीन से अतिक्रमण हटाने लगी। पीड़िता ने कोर्ट को बताया है कि तहसील के अधिकारियों ने बगैर नोटिस और सुनवाई के एक पक्षीय आदेश जारी कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.