चतरा, जनवरी 11 -- इस ठंड भरी मौसम में जब पारा लुढक कर 6 डिग्री पर आ गया हो और सड़कों व कार्यालयों में सफाईकर्मी सुबह सुबह झाडु लगा रहा हो तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसपर क्या बीतता होगा। इस कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी इन्हीं नगर परिषद और सदर अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मियों को झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद के सफाई कर्मी इस कड़ाके की ठंड में साधारण कपड़ा पहने कंपकपाती हाथों से वो भी चार से पांच बजे सुबह में शहर की सड़कों पर सफाई करने के लिए मजबूर हैं। ठंड हो गर्मी या फिर बरसात सभी मौसम में सफाईकर्मी सड़कों पर अहले सुबह झाडु लगाते दिख जाते हैं। ठंड के मौसम में ठंड से बचाव के लिए नगरपालिका के द्वारा महिला सफाई कर्मियों को कंपनी का जैकेट दिया गया है, जबकि अस्पताल में सरकारी सफाई कर्मियों को प्रतिवर्ष सिर्फ ड्रेस ही उपलब्ध कराया जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.