विकासनगर, जून 16 -- नगर पालिका अध्यक्ष ने मंगलवार को वार्ड नंबर सात का स्थलीय भ्रमण कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव, जल निकासी और निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल के समक्ष क्षेत्र में जलभराव और अधूरे विकास कार्यों की समस्याएं रखीं। लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और जनजीवन प्रभावित होता है। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नपा अध्यक्ष वार्ड सात की समस्याओं का जायजा लिया उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे...