जौनपुर, दिसम्बर 31 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण सोमवार को नपा अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने किया। वाजिदपुर दक्षिणी में बाटी चोखा के पीछे सुधाकर मिश्रा के मकान से चन्द्रमणि पांडेय बब्बन सिंह के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण, मोहल्ला कोरापट्टी में अरुण मौर्या से प्रदीप के मकान तक तथा हरदीपुर कोरापट्टी में शम्स हैदर से बबलू के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया। इस दौरान नपा अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या का स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अवर अभियंता जल रागिनी मौर्या, अवर अभियंता प्रियंका यादव, कार्यालय अधीक्षक अवधेश कुमार राय, रिजवान हैदर, इन्द्रजीत मौर्य, रामसकल मौर्य, रमेश यादव, गुलजार अली, राजीव यादव, संजय गुप्ता...